फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: खेत में मिला एक युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, सिंहपुर थाना एरिया की घटना

Sat, 22 Jul 2023 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला सिंहपुर थाना एरिया का है।
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम करसरा में एक युवक का शव मिट्टी में लथपथ औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त कमलेश प्रजापति पिता भोला प्रजापति (38) निवासी करसरा के रूप में हुई है। मृतक ठेके और अधिया बटाई में खेत लेकर खेती करता था, जिस खेत में उसका शव मिला, वह ग्राम भंवर निवासी ओमप्रकाश पयासी का बताया जाता है। 

विज्ञापन


ओमप्रकाश के खेत को भी कमलेश ने ठेके पर लिया था। उसमें उसने पानी लगाया था और शनिवार को खेत में धान का रोपा लगाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही उसका शव खेत में पड़ा मिल गया।
बताया जाता है कि कमलेश शुक्रवार रात आठ बजे घर से खेत आया था। रात में उसे खेत के कुछ और हिस्से को पानी लगाकर धान का रोपा लगाने के लिए तैयार करना था। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो कमलेश मिट्टी से लथपथ औंधे मुंह खेत में पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी तक किसी ने किसी पर कोई संदेह भी व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें