फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सतना विधायक ने VIP गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग को लेकर किया विवाद, कर्मचारी को पीटा

Mon, 02 Oct 2023 07:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह का नया विवाद सामने आया है। VIP गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग को लेकर विवाद हुआ। इस पर विधायक ने कथित तौर पर कर्मचारी को पीटा। 
 
विज्ञापन
सिद्धार्थ कुशवाह नए विवाद में फंसे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह एक बार फिर विवादों में हैं। भोपाल में हुई एक घटना और वायरल वीडियो ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। विधायक का कहना है कि जैसा दिखाया और बताया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन


विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का यह वीडियो भोपाल के VIP गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। विधायक गेस्ट हाउस में कुछ परिचितों के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो कमरे बुक कराए थे। इन्हीं कमरों को लेकर विवाद हो गया और विधायक नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर रविवार रात वायरल हुए वीडियो में से एक में सतना से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह एक कमरे में किसी को फटकार लगाते दिखाई-सुनाई पड़ रहे हैं। दूसरे वीडियो में विजय यादव नाम का कर्मचारी मारपीट की जानकारी दे रहा है। 



मेरे हाथ बंधे है नहीं तो तुम्हें छलनी कर देता
कर्मचारी विजय यादव ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसे और कमरे खोलने को कहा। इस पर उसने असमर्थता जता दी तो वे भड़क गए। विधायक ने चार-पांच थप्पड़ मारे। मोबाइल छीना। धमकी भी दी कि अभी मेरे हाथ बंधे हुए हैं। अगर चुनाव और टिकट का दौर न होता तो तुम्हें छलनी कर देता।
विज्ञापन


विधायक ने दी सफाई
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह का कहना है कि इस घटना को जिस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है वैसा कुछ नहीं हुआ। सिद्धार्थ ने परिजनों के लिए भोपाल में विधायक विश्राम गृह के पास वीआईपी गेस्ट हाउस में दो कमरे बुक कराए थे। गेस्ट वहां पहुंचे तो अटेंडेंट ने उन्हें कमरा नहीं दिया। एक घंटे से अधिक इंतजार करवाया। विधायक वहां पहुंचे तो पता चला कि कुछ लोग शराब पी रहे थे। विधायक ने अटेंडेंट को डांटा कि गेस्ट इंतजार कर रहे हैं और तुम यहां आवंटित कमरे में बैठाकर शराब पिला रहे हो। इसकी शिकायत की जाएगी। तुम दूसरा कमरा ही दे देते। यह सुनकर अटेंडेंट तू-तड़ाक करने लगा। जो लोग वहां बैठे थे, उन्होंने बहस शुरू कर दी। कुछ लोगों ने अटेंडेंट को धक्का दे दिया। न तो किसी के साथ मारपीट हुई, न गाली-गलौज हुई। विजय यादव की बदमाशी पकड़ी गई तो उसने ये सारा प्रपंच रचा है।

इससे पहले भी हुआ था विवाद
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के ठीक पहले 10 जुलाई को रेवांचल एक्सप्रेस में महिला से अभद्रता की घटना में फंसे थे। सिद्धार्थ के साथ कोतमा विधायक का नाम भी आया था। दोनों विधायकों के विरुद्ध जीआरपी में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें