फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: गाजीपुर माता मंदिर में बड़ी चोरी, सिंहासन की 15 लाख की चांदी उखाड़ ले गए बदमाश; श्रद्धालुओं में आक्रोश

Thu, 04 Jun 2026 07:44 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के गाजीपुर माता मंदिर में अज्ञात चोर चांदी जड़ित सिंहासन से करीब 15 लाख रुपये की चांदी उखाड़कर ले गए। उद्योगपति रुद्र उरमलिया ने सिंहासन बनवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर के पास स्थित प्रसिद्ध गाजीपुर माता मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर में स्थापित चांदी जड़ित सिंहासन से चांदी उखाड़कर ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने सिंहपुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मंदिर में स्थापित यह चांदी का सिंहासन क्षेत्र के उद्योगपति रुद्र उरमलिया ने श्रद्धाभाव से बनवाया था। चोरों ने सुनियोजित तरीके से सिंहासन की चांदी उखाड़कर चोरी कर ली।

विज्ञापन


पढ़ें: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठन और हिंदू संगठन आमने-सामने

घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीओपी रघु केसरी और सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिर में हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गहरा रोष है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें