फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: हिजाब में परीक्षा देने पहुंची छात्रा को प्रभारी प्राचार्य ने रोका, एडमिट कार्ड पर लिखवाया माफीनामा

Fri, 11 Feb 2022 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिंदू छात्रों के विरोध के बाद प्रभारी प्राचार्य ने एडमिट कार्ड पर माफीनामा लिखवाया और तब परीक्षा देने की इजाजत दी।
 
विज्ञापन
सतना के सरकारी कॉलेज में छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिंदू छात्रों के विरोध के बाद प्रभारी प्राचार्य ने एडमिट कार्ड पर माफीनामा लिखवाया और तब परीक्षा देने की इजाजत दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये यहां के सरकारी कॉलेज का बताया जा रहा है। आज सतना के सरकारी कॉलेज में एक परीक्षा थी, जिसमें मुस्लिम समुदाय की छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची थी। हिजाब में छात्रा को देखकर हिंदू छात्रों ने विरोध किया तो वहां स्थिति को संभालते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवेश प्रताप सिंह ने छात्रा को अकेले में बात की। उससे एडमिट कार्ड पर माफीनामा लिखवा लिया। इसके बाद परीक्षा के लिए जाने की अनुमति दी।

जब प्राचार्य हिजाब पहने छात्रा से चर्चा कर रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें प्राचार्य हिजाब वाली छात्रा को एकतरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एडमिट कार्ड लेकर उसमें छात्रा से कुछ लिखने का कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जो छात्रा हिजाब पहने दिखाई दे रही है, उसका नाम रुखसाना बताया गया है। रुखसाना मास्टर ऑफ कॉमर्स की परीक्षा देने आई थी। प्रभारी प्राचार्य ने उससे निर्धारित गणवेश पहनकर न आने का माफीनामा लिखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें