फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: फोन पर चल रही थी घर वालों से बात, फिर अचानक ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Fri, 21 Feb 2025 09:24 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

परिजनों ने बताया कि मोबाइल में ट्रेन की टक्कर की आवाज भी स्पष्ट सुनी गई। आत्महत्या से पहले उसने यह भी कहा था कि घरवालों का ख्याल रखना।
विज्ञापन
शरद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई में खिमलासा रेलवे गेट के पास एक युवक ने परिजनों से मोबाइल पर बात करते-करते ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक दुकान बंद करके आत्महत्या करने चला गया था।
विज्ञापन


खुरई में खिमलासा रेलवे गेट के पास एक युवक ने बीती रात लगभग 10 बजे ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक शरद पिता मुन्नालाल विश्वकर्मा राहतगढ़ रोड पर मेरा ‘खुरई चौराहे’ पर पान की दुकान चलाता था। बुधवार रात जब देर तक दुकान से घर नहीं आया तो परिजनों ने फोन लगाया। बताया कि वह स्टेशन पर है। बातों से कुछ परेशान लगा तो परिजनों ने उससे पूछा कि कहां है। उसने बताया कि वह स्टेशन पर है।

परिजनों और पड़ोसियों ने मोबाइल पर बात करते-करते तलाश की। जब तक सभी स्टेशन पहुंचे तब तक उसने खिमलासा रेलवे गेट पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मोबाइल में ट्रेन की टक्कर की आवाज भी स्पष्ट सुनी गई। आत्महत्या से पहले उसने यह भी कहा था कि घरवालों का ख्याल रखना। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, लेकिन पिता के बाद वही पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मामला जांच में ले लिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें