फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ऑटो में बैठाया, रास्ते में जेवर लूट कर गायब

Sun, 09 Jun 2024 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर के कटरा बाजार में एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के ऑटो में बैठते ही युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। जिसकी वजह से महिला बेसुध हो गई थी।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के कटरा बाजार में एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले महिला को अपनी बातों से भरोसे में लिया, फिर बोला कि आपके रिश्तेदार मिलना चाह रहे है, थोड़ा आगे खड़े है, आप हम लोगो के साथ चलिए। महिला इनके साथ ऑटो में बैठ गई, थोड़ी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो वह राधा तिराहे के पास थी और उसके गले से मंगलसूत्र, हाथ से सोने की चूड़ियां, अंगुलियों से अंगूठी गायब थी।

 दरअसल, महिला के ऑटो में बैठते ही इन युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। जिसकी वजह से महिला बेसुध हो गई थी। पुरव्याऊ टोरी निवासी 65 साल की मीरा बाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी फिर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मीराबाई पुरव्याऊ से कटरा खरीदी करने के लिए आई थी, जय स्तंभ के पास ये युवक महिला को मिले थे, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं लोगों से अपील की है कि अगर आप बाजार या किसी जगह पर अकेले जाते है तो किसी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आये।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें