फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नीचे गिरकर दो लोगों की हुई मौत

Sun, 13 Oct 2024 09:15 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। 
विज्ञापन
पुलिया से टकराई बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बांदरी थाना अंतर्गत शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बांदरी जरुआखेड़ा सड़क मार्ग पर ग्राम पिथोरिया के नजदीक हुआ है। दुर्घटना होते ही आस पास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो चुकी थी। 
विज्ञापन


हादसे में मृत हुए लोगों के पास मिले पहचान पत्रों से उनकी पहचान सुरेंद्र पिता करण सिंह गौड़ (30), हल्ले पिता उमराव गौड़ (29) दोनों निवासी बांसा तारखेड़ा थाना दमोह देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को बांदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया था। परिजनों के आने के बाद रविवार को दोनों शवों का मालथौन में पोस्टमार्टम किया जाएगा। बाइक सवार दोनों युवक अपनी बाइक क्रमांक एमपी 34 एमएल 7539 से बांदरी तरफ से जरुआखेड़ा तरफ जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी आकाश परिहार ने बताया कि बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकराकर पुलिया से नीचे गिर कर पुलिया के नीचे पड़े पत्थरों से टकरा गए। जिसमें मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस मौत का कारण अभी अज्ञात बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांदरी थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से चर्चा हुई है। मृतक दमोह जिले के बताए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके बाद शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें