फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में शादी के दौरान दूल्हे का हार्ट अटैक से मौत, वर माला के बाद सात फेरों के पहले हुई अनहोनी

Sat, 18 Jan 2025 09:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शादी होने के दौरान ही दूल्हे की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वर माला के बाद सात फेरों के पहले ही यह अनहोनी हुई।
विज्ञापन
दूल्हे का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में शादी के दौरान दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यह घटना तब हुई, जब दुल्हा और दुल्हन सात फेरे ले रहे थे। फेर लेते समय दूल्हे को अचानक सीने में दर्द उठा और वह मंडप में ही गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने और परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, जब वह नहीं उठा, तो तत्काल ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईसीजी करने और अन्य जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह खबर सुनते ही घरातियों और बारातियों के पैरों तले से जमीन के साथ गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि यह अचानक क्या हो गया, जिसने भी यह घटना सुनी उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। हर कोई इस घटना से दुःखी है और दुल्हन का घर बसने से पहले ही उजड़ गया, उसका संसार लुट गया।

बता दें कि हर्षित की शादी शहर के तिली वार्ड में स्थित कैलाश मानसरोवर होटल से की जा रही थी। रात में धूमधाम से घोड़ा गाड़ी, बैंड बाजा, डीजे और शानदार लाइटिंग के साथ बारात लगाई गई थी। सभी लोग बहुत खुश थे। परिजन रिश्तेदार दोस्त खूब नाचते रहे, इसके बाद रात करीब 12 बजे वरमाला का कार्यक्रम हुआ। दूल्हे ने दुल्हन को, दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाकर उसे अपना जीवन साथी चुना। इसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक फोटो सेशन चला रहा था। दूल्हा दुल्हन साथ में खाना खाया और कुछ समय आराम करने की बात सुबह करीब छह बजे सात फेरे की लेने की तैयारी होने लगी।
विज्ञापन


साथ काम सात वादे और सात जन्मों का साथ निभाने के लिए सात फेरे शुरू भी हो गई। लेकिन फेरे पूरे हो पाते कि दूल्हे के साथ अचानक यह घटना घटित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हर्षित का परिवार मूल रूप से जैसीनगर का रहने वाला है। लेकिन पिछले कुछ साल से सागर शहर के परकोटा में अपना निवास बनाए हुए था। दूल्हा हर्षित का अपना मेडिकल था, जो गोपालगंज में ओम मेडिकल के नाम से संचालित कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें