फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सगाई के बीच में दुल्हन को मिली खुशखबरी, MPPSC पास कर बनी अधिकारी

Mon, 20 Jan 2025 10:25 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर की पूजा जैन ने 5वें अटेम्प्ट में सफलता हासिल कर ली। खास बात ये कि पूजा को रिजल्ट का पता तब चला जब उनकी सगाई हो रही थी। इस खबर ने परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया।

विज्ञापन
पूजा जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की बेटी ने पांचवें अटेम्प्ट में एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं ये खुशी तब सुनने को मिली, जब बिटिया की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। रिजल्ट देखते ही पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। नगर में चर्चा है कि हमसफर के जीवन में आते ही मिली खुशखबरी किसी सरप्राइज तोहफे से कम नहीं है। ये संघर्ष की कहानी हमें बताती है कि कभी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि हर बार और अधिक मेहनत परिश्रम करते हुए जोर लगाना चाहिए और सही समय आते ही आपके द्वारा किया गया संघर्ष सफलता के रूप में जरूर बदलेगा।
विज्ञापन


यह कहानी एक छोटे से किराना दुकानदार राजकुमार जैन की बेटी पूजा जैन की है। उन्होंने अपनी छोटी बहन रिया के साथ मिलकर एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की थी। रिया ने तो पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा को क्रैक कर लिया, लेकिन पूजा को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने हर बार कोशिश की और अब 2022 में वे सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयनित हुई है।

सागर जिलांतर्गत शाहगढ़ के स्वामी विवेकानंद वार्ड के सतभैया अदावन परिवार की बेटी पूजा जैन का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 में सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग के रूप में चयनित हुई। पूजा के पिता राजकुमार जैन किराने की छोटी सी दुकान के अलावा कृषक हैं। मा जयंती गृहिणी हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन रिया जो की अल्पसंख्य विभाग में जिला संचालक के पद पर आसीन हैं, भाई हर्ष जैन बीटेक के छात्र है।
विज्ञापन


घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। शनिवार को पूजा की सगाई की रस्म निभाई जा रही थी। शाम को करीब साढ़े छह बजे जैसे ही पूजा ने अपने माता पिता को अपने चयन की जानकारी दी तो पूरा परिवार दोहरी खुशी से झूम उठा। पूजा ने अपने माता पिता, गुरुजनों और बड़े भाइयों छोटी बहिन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते कहा की आपकी मेहनत और समर्पण ने हमे इस उपलब्धि तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें