वैलेंटाइन डे की तैयारी के बीच अलर्ट मोड पर शिवसैनिक
- फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे के खिलाफ शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सागर के पहलवान बाबा मंदिर में शिवसैनिकों ने पंडित पुरोहित के साथ विधिवत मंत्र उच्चारण विधि से लठपूजन किया। इतना ही नहीं, लठ को बकायदा तेल पिलाया गया। शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे की आड़ में नवयुवक अश्लीलता की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है, जिसे हम पनपने नहीं देंगे। आज हमने सनातन संस्कृति के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र के खिलाफ और पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक वैलेंटाइन डे को बढ़ावा देने वाले युवक युवतियों को सबक सिखाने के लिए लठपूजन किया है।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दी चेतावनी
शिवसेना ने होटल रेस्टोरेंट और संचालकों को चेतावनी देते हुये कहा है कि अगर 14 फरवरी को किसी प्रकार के फूहड़तावादी कार्यक्रम को आयोजित किया गया तो सभी शिवसैनिकों होटल रेस्टोरेंटो के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस बीच किसी होटल रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की जाती है तो उसकी जिम्मेदारी होटल रेस्टोरेंटों संचालकों की होगी।