फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मालथौन चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों का तांडव, सरकारी वाहन पर किया पथराव, आगजनी की कोशिश

Wed, 28 Jan 2026 04:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मप्र-उप्र की सीमावर्ती चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रक चालकों ने आरटीओ टीम द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर लगाए गए  जुर्माने को लेकर कर्मचारियों के साथ गाली-गालौज की और वहां मौजूद वाहन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित अटा आरटीओ चेक पोस्ट सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दस्तावेजों की जांच से नाराज ट्रक चालकों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बदसलूकी करने का प्रयास किया। उग्र भीड़ ने सरकारी वाहन पर पथराव कर उसके कांच तोड़ दिए और चेक पोस्ट पर बनी अस्थायी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन


चेकिंग से भड़के ड्राइवर
चेक पोस्ट प्रभारी कुलदीप भार्गव ने बताया कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच कुछ ट्रक चालकों को दस्तावेज जांच के लिए रोका गया था। जांच के दौरान दो ट्रकों के कागजात अधूरे पाए गए, जिस पर आरटीओ टीम ने जुर्माना लगा दिया। इनमें ट्रक क्रमांक UK 06 CB 5081 पर 40,000 रुपये का जुर्माना और ट्रक क्रमांक HR 67 E 3129 पर 31,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से नाराज चालकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते पथराव करने लगे।

ये भी पढ़ें: Indore News: डीएवीवी में रैगिंग की शिकायत, जूनियर्स को नशा करने पर मजबूर किया
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी सरकारी गाड़ी को निशाना बनाया। एक चालक ने तिरपाल से बनी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

चेक पोस्ट कर्मचारियों के अनुसार इस मार्ग पर ट्रक चालकों द्वारा उपद्रव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते छह महीनों में यह चौथी बड़ी घटना है। नवंबर में एक चालक ने नशे की हालत में ट्रक पलटकर चक्काजाम कर दिया था। हाल ही में आरटीओ ने नशे में वाहन चलाने वाले पांच चालकों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव करने वाले चालकों की पहचान की जा रही है। पुलिस में सरकारी कार्य में बाधा डालने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें