फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: पैसे लेकर आरोपी बदलने वाले पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई, एसपी ने टीआई और प्रधान आरक्षक को किया निलंबित

Mon, 03 Jun 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एसपी ने कार्रवाई की है। पैसे लेकर आरोपी बदलने वाले पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर की बहेरिया थाना पुलिस पर लेन-देन कर आरोपियों को बदलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहेरिया पुलिस ने बलवा के एक केस में पैसे लेकर आरोपी ही बदल दिए। इन आरोपों की जांच में मामला सामने आने पर एसपी अभिषेक तिवारी ने बहेरिया थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर और प्रधान आरक्षक सहयोग को निलंबित कर दिया है। मामला कितना पुराना है। कुल कितने पैसों का लेन-देन हुआ था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा नहीं किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहेरिया थाने में धारा 147, 148, 149, 294, 452, 323, 324 और 506 के तहत प्रकरण के फरियादी पक्ष से अवैध धनराशि की मांग की गई। इस प्रकरण की विवेचना में तकनीकी साक्ष्य के बावजूद वास्तविक आरोपियों के स्थान पर अन्य लोगों सचिन अहिरवार तथा शंकर अहिरवार को आरोपी के रूप में नामित कर गिरफ्तारी की गई।

यही नहीं विधि विरुद्ध तथा संदिग्ध विवेचना कार्रवाई करने संबंधी प्रस्तुत एवं प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र में गंभीर आरोप हैं। जांच में पाया गया है कि बहेरिया थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर तथा प्रधान आरक्षक ने इस प्रकरण में फरियादी पक्ष से अवैध धन राशि प्राप्त कर आरोपी बदल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें