फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सदर इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद फैला तनाव, पुलिस ने बाजार बंद कराया

Sun, 25 Aug 2024 09:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के सदर इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस ने बाजार बंद करवा दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में शनिवार रात दो विभिन्न समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो जाने से इलाके में तनाव फैल गया। एक पक्ष के लोग एकजुट होकर थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस ने ऐतिहातन बाजार बंद करवा दिया तथा इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सदर क्षेत्र के रहने वाले संस्कार केशरवानी तथा राज केशरवानी का दूसरे समुदाय के युवक से विवाद हो जाने से इनमें आपस में मारपीट हुई थी। तभी समुदाय विशेष के अन्य लोगों ने इकठ्ठा होकर संस्कार और राज की पिटाई कर दी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोग इकठ्ठा होकर थाने आ गए।

बाजार कराया बंद, पुलिस बल किया तैनात
पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए बाजार बंद कराकर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल, इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की विवेचना की जा रही है। घटनाक्रम में जो भी दोषी होंगे, उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें