फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में युवक की पीट पीट कर हत्या, हमलावर कहते जा रहे थे 'तोड़ दो इसकी हड्डियां'

Fri, 28 Nov 2025 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में लाजपतपुरा वार्ड के पास 15–20 लोगों ने सुशील चौबे को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। सुशील पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने 2–3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांग्ला स्कूल के समीप शहर के लाजपतपुरा वार्ड में एक युवक की बीच सड़क पर लाठी डंडे से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस पूरे हत्याकांड का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 15 से 20 लोग बीच सड़क पर एक युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीटने वाले लोग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में पीटने वाले लोग कह रहे हैं कि इसकी हड्डी तोड़ दो।

इस पूरे मामले में परिजनों का कहना है कि मृतक युवक सुशील चौबे (40) निवासी बाहुवली कॉलोनी रोजाना ही परिचितों के पास लाजपतपुरा वार्ड में आया-जाया करता था। जहां बीते बुधवार की रात शनीचरी वार्ड में रहने वाले तुलसी प्रजापति और उसके अन्य साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तुलसी ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर बंगला स्कूल के पास उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट करने वालो की बातें सुनकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या करने के इरादे से ही मारपीट की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला लूटकांड: CSP पूजा पांडेय के फोन से चौंकाने वाले खुलासे, जीजा वीरेंद्र बोला था 30:70 में नहीं मानना

इसके बाद घायल अवस्था में युवक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक सुशील चौबे स्वयं आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिस पर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में करीब 2 दर्जन मामले दर्ज थे। वही इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने 2 से 3 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें