फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Murder: मायके जाने की जिद की तो पति को आया गुस्सा, कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन, गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में पति ने अपनी मूक बधिर पत्नि की केवल इस वजह से हत्या कर दी, क्योंकि वो मायके जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव में एक पत्नि को मायके जाने की जिद करना इतना भारी पड़ा कि पति ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मालथौन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि धौर्रा गांव निवासी मोहनी कुशवाहा मायके जाने की जिद कर रही थी। उसका पति राजेश उसको मायके जाने से मना कर रहा था। पत्नि जिद करने लगी। तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर खुरई न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूक बधिर थी और दोनों के सात साल से कम उम्र के 6 बच्चे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें