मध्य प्रदेश के सागर जिले में सिस्टम की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। गोपालगंज थाने में सुनवाई न होने से हताश एक गरीब सब्जी विक्रेता सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। उसने अपनी फरियाद नारेबाजी या हंगामे से नहीं, बल्कि एसपी कार्यालय के सामने जमीन पर सब्जी की दुकान लगाकर दर्ज कराई। यह नजारा देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर हैरान रह गए।
क्या है पूरा मामला?
थाने के चक्कर काटकर हार गया पीड़ित
एसपी ने दिए जांच के आदेश
एसपी कार्यालय के बाहर अचानक लगी सब्जी की दुकान को देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को शांत कराया और उसका आवेदन स्वीकार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित थाना पुलिस से रिपोर्ट न दर्ज करने में हुई देरी पर जवाब तलब किया है। अब देखना यह होगा कि इस अनोखे विरोध के बाद गरीब सब्जी विक्रेता को उसका हाथठेला और न्याय मिल पाता है या नहीं।