फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: वन विभाग ने भाजपा के पूर्व विधायक के बंगले पर सर्चिंग, 45 वन्यजीवों की खाल और सींग किए जब्त

Tue, 14 Jan 2025 11:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

वन विभाग ने पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के बंगले पर सर्चिंग कर 45 वन्यजीवों की खाल, सींग और ट्रॉफियां बरामद कीं, जिनके वैधानिक दस्तावेज मिले। पहले उनके जू से 4 मगरमच्छ भी रेस्क्यू किए गए थे। कार्यवाही गोपनीय रखी गई और जांच जारी है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर सर्चिंग में मिली बाघ की खाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के सदर बाजार स्थित बंगले पर सोमवार को वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्चिंग की। इस दौरान राठौर परिवार के पास 45 वन्यजीवों की रजिस्टर्ड खालें, सींग और ट्रॉफियां बरामद हुईं। इनमें बाघ, तेंदुआ, काला हिरण, चौसिंगा, सांभर और चिंकारा सहित अन्य वन्यजीवों के अवशेष शामिल हैं। जांच में इन वस्तुओं के वैधानिक दस्तावेज भी पाए गए।
विज्ञापन


गोपनीयता में की गई कार्यवाही
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व और उत्तर-दक्षिण वन मंडल की टीम ने दोपहर में बंगले पर छापा मारा। कार्यवाही शाम तक चली, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया। मीडिया को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, और राठौर परिवार की तरफ से भी अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

मगरमच्छ भी हुए थे रेस्क्यू
वन विभाग के पुराने नियमों के अनुसार, वन्यजीवों की खाल, सींग या अन्य अवशेष रजिस्ट्रेशन के आधार पर निजी संपत्ति में रखे जा सकते हैं। इससे पहले राठौर के प्राइवेट जू से वन विभाग ने 4 मगरमच्छों को रेस्क्यू किया था, जिन्हें परिवार ने 40 साल से पाल रखा था।
विज्ञापन


आयकर छापे में मिली थीं अनियमितताएं
हाल ही में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान राठौर के घर से 14 किलो सोना, 3.8 करोड़ नकद और 4 मगरमच्छ मिले थे। वन विभाग की यह सर्चिंग उसी के तहत की गई विस्तृत जांच का हिस्सा मानी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें