फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कर्ज ने ले ली बीना के डॉक्टर दंपती की जान, दोनों सरकारी अस्पतालों में थे पदस्थ

Sat, 20 Jan 2024 01:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के बीना में डॉक्टर दंपती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन पर अत्यधिक कर्ज हो गया था। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनका एक बेटा है जो पटना में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन
बीना में डॉक्टर दंपती ने सुसाइड कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के बीना की नंदन वाटिका कॉलोनी निवासी डॉक्टर दंपती का शव उनके ही घर में मिला है। डॉ. बलवीर कैथोरिया का शव मिला फंदे पर था और पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया का शव पलंग पर था। डॉ. बलवीर कैथोरिया कुरवाई अस्पताल में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। उनका बेटा पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह सुबह सात बजे घर पहुंचा, तो वहां दोनों की लाशें थी। बेटे ने ही पड़ोसियों को सूचना दी थी।

विज्ञापन


बीना की नंदन कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब डॉक्टर दंपती के शव घर में मिले। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ कर्जदार परेशान कर रहे थे। पुलिस के अनुसार डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह शनिवार सुबह करीब सात बजे बीना लौटा तो घटना का पता चला। बेटे ने घर जाकर देखा तो पिता का शव पंखे से लटका था और मां का शव पलंग पर पड़ा था। बेटे ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने ही बीना पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना प्रभारी भरत सिंह टीम के साथ नंदन कॉलोनी पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस डॉक्टर दंपती की आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पहली नजर में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर दंपती ने कर्ज ले रखा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें