फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

Thu, 15 Aug 2024 06:21 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
1 of 1
स्वतंत्रता दिवस समारोह
सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का परिणामस्वरूप मिली स्वतंत्रता को सागर जिलेवासियों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया।

मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शासकीय उ.मा.वि., उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। जबकि खेल युवा कल्याण विभाग की खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड पर हुई परेड में जिला पुलिस बल पुरुष सागर को प्रथम स्थान, पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया को द्वितीय स्थान, जिला पुलिस बल महिला सागर को तृतीय स्थान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर सीएम राइज एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 सागर, द्वितीय स्थान पर लिटिल स्टाइल मेमोरियल स्कूल तथा तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर रहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह
 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें