फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क किनारे टीन पर लगा दी देवी-देवताओं की फोटो, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 04:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के मकरोनिया क्षेत्र में खाली प्लॉट के टीनशेड पर देवी-देवताओं की फोटो लगाने से विवाद हुआ। फोटो उस स्थान पर लगाई गई थीं, जहां लोग लघुशंका करते थे। ब्राह्मण समाज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
टीन शेड पर लगी फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के उपनगर मकरोनिया थाना क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड में एक खाली पड़े प्लॉट में रखे टीनशेड पर देवी-देवताओं की फोटो लगाने का मामला सामने आया है। यह फोटो जिस जगह लगाई गई है  वहां लोग पेशाब करते थे। जब लोगों ने इसको देखा तो इससे नाराज होकर शनिवार रात ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संत रविदास वार्ड निवासी फरियादी दिनकर तिवारी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया कि कृष्णानगर निवासी आनंद जैन ने अपने खाली प्लॉट पर बने टीनशेड के पीछे  जानबूझकर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई हैं।

ये भी पढ़ें-  खड़े ट्रक में मिला ड्राइवर का शव, सिर कुचलकर की गई हत्या, हेल्पर पर लापता; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


गंदगी वाली जगह लगी थी फोटो
देवी देवताओं की फोटो उस स्थान पर लगाई गई थीं, जिसका उपयोग लोग बाथरूम (लघुशंका) करने के लिए करते थे। गंदगी वाली जगह पर देवी-देवताओं की फोटो देखकर हिंदू धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद समाज के लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मकरोनिया पुलिस ने आरोपी आनंद जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और ठेस पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें