फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: थाने में पुलिसकर्मियों के ताश खेलने की फोटो हुई वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 24 Oct 2024 10:12 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
थाने मैं ताश
विज्ञापन
एक तरफ सागर जिले की नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया अपनी विधानसभा क्षेत्र में जुआ, सट्टा और शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने बार-बार एसपी से शिकायत कर रहे हैं, और लगातार पांच बार सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार से अवगत करा रहे है, लेकिन यहां उनके क्षेत्र की सानौधा थाना पुलिस खुद ही थाने में ताश खेल रही है। 
विज्ञापन


थाने के अंदर खाकी वर्दी में तीन पुलिस कर्मियों का अन्य लोगों के साथ ताश के पत्तों पर दाव लगाते फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सानौधा पुलिस के इस कारनामे से पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं। यह पुलिसकर्मी करीब छह माह से ऐसे ही ताश का खेल खेल रहे थे वही थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में शराब कंपनी के लोग भी थाने में टाइम पास करने आते थे। 

मामले के वायरल होते ही नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए सागर पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सानौधा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कमलेश देवलिया, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी यादव व आरक्षक अंशुल मिश्रा को हटाते हुए लाइन हाजिर किया है, और अन्य की भी जांच की जा रही है और अन्य की ऐसी गतिविधि सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने मैं ताश

 

थाने मैं ताश

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें