सागर में देवरीकला नगर पालिका द्वारा स्वर्ग रथ वाहन में शव रखने के लिए जिस स्ट्रेचर का उपयोग किया जाता था। अब इस स्ट्रेचर का उपयोग पीने के पानी के मटके रखने के लिए किया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने सार्वजनिक प्याऊ खोली गई। लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने शव रखने वाले स्ट्रेचर पर मटके रख दिए, जिस पर लोगों ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। अधिकांश लोग स्ट्रेचर पर रखे मटके के कारण पीने का पानी नहीं पीते हैं। इस मामले में नगर पालिका सीएमओ गजेन्द्र नागपुरे का कहना है कि एक पुराना स्ट्रेचर पड़ा था, जिसे शाम तक हटवा दूंगा।