फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

Wed, 22 May 2024 10:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर एक कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्टर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सागर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले का सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे-15 हादसों का हाईवे बन चुका है, यहां आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, जिसमें लोगों की जान जा रही है। बीती देर रात भी एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसीनगर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास सागर की ओर से एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ रही थी और जैसीनगर की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान शोभापुर गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बंजरिया निवासी राजकुमार दुबे, भोले प्रजापति और रामनरेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर जैसीनगर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए  घायलों को जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान रामनरेश दुबे और भोले प्रजापति की मौत हो गई। जैसीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें