फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सागर से लापता हुई नाबालिग राजस्थान के जयपुर में मिली, बहला-फुसलाकर भगा ले गया था युवक, दुष्कर्म भी किया

Sat, 29 Jun 2024 01:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस के दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी राजा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। इस दौरान उसने अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक महीने पहले घर से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से दस्तयाब किया है। नाबालिग के साथ पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बहेरिया थाना क्षेत्र की चौकी कर्रापुर में रहने वाले नाबालिग के परिजनों ने विगत 21 मई को  बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि नाबालिग बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से छानबीन के दौरान नाबालिग की लोकेशन जयपुर राजस्थान में मिली।  लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम जयपुर के लिए रवाना हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। साथ ही आरोपी राजा पिता शोभाराम अहिरवार (21) निवासी ग्राम चक्क भारती नगर थाना विनायका को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी राजा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। इस दौरान उसने अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें