फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग छात्र

Wed, 25 Sep 2024 07:20 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में परीक्षा के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ नाबालिग सहपाठी छात्र ने स्कूल परिसर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। केसली पुलिस ने पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर नाबालिग छात्र के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धारा में अपराध कायम किया है।

विज्ञापन


घटना सामने आते ही प्राचार्य द्वारा मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान छात्र छात्रा को स्कूल परिसर में ही एकांत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले की पुष्टि करते हुए सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाने में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। केस दर्ज किया गया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सागर भेजा गया है और छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें