Sagar News: सागर में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने रास्ते से जा रहे स्कूली छात्र पर हमला कर दिया। कांच लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रास्ते में निकल रहे लोगों ने जब घायल छात्र को देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।
जानकारी के अनुसार सागर के इमानुएल स्कूल के पास मानसिक रूप से कमजोर युवक ने रास्ते से निकल रहे छात्र पर कांच से हमला कर दिया। कांच लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
मौके पर घायल हालत में छात्र को देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और मानसिक रूप से कमजोर युवक को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इधर, सूचना मिलने पर कैंट पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने गई है। इधर, कैंट थाना प्रभारी रविंद्र चौहान ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है, उसने छात्र पर हमला किया है। सूचना मिलने पर उसे थाना लाया गया है, कार्रवाई की जा रही है, छात्र की हालत खतरे से बाहर है।