फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: झोपड़ी में छापा मारकर भी खाली हाथ लौटने वाली थी पुलिस, अचानक खाली बोरियों पर पड़ी नजर और फिर…

Wed, 26 Jun 2024 08:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर की मकरोनिया पुलिस को अवैध शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आदिवासियों के डेरा जब्त इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार की आंकी गई है। पहाड़ियों पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर डेरा जमाने वाले आदिवासी के घर से 1100 देसी लाल मसाला शराब पकड़ी गई।

विज्ञापन
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकरोनिया थाना प्रभारी शिवम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की थाना पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पॉइंट मिला की बड़तुमा गांव में भटार पर जो कुचबंदिया डेरा डाले हुए हैं, वह अवैध शराब भारी मात्रा में रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस देवी आदिवासी के घर पहुंच गई, वहां पर तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


पुलिस जाने ही वाली थी कि अचानक वहां बोरिया दिखाई दी, एक आरक्षक ने बोरी को खोला तो उसमें शराब के पाव रखे हुए थे। इसके बाद वहां रखी सभी 11 बंद बोरियां खोली गई। सभी में लाल मसाला देसी शराब रखी थी। जिसे पुलिस जब्त कर थाने लाई, साथ ही देवी आदिवासी को भी हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है कि इतना बड़ा शराब का जखीरा आखिर उसके पास कहां से और अगर शराब रखे था तो इसके कोई कागज है या नहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें