फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, दो माह में तीसरी मौत

Fri, 24 Jan 2025 08:39 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो महीने में यह तीसरी घटना है। आसपास के सघन जंगलों में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है। 
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर वन विभाग मालथोंन का अमला पहुंचा तथा तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। पिछले दो माह में सागर जिले में सड़क दुर्घटना में तीसरे तेंदुए की मौत है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मालथौन अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 के अटाकर्नेलगढ़ गांव के पास शुक्रवार के तड़के में अज्ञात वाहन ने तेंदुए को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी, जिससे मौके पर तेंदुए की मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने सड़क पर तेंदुए के शव को पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच गया। वन अमले ने मौके की जांच कर मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी बीएन सोलंकी का कहना है कि नेशनल हाइवे के अटा में अज्ञात सड़क दुर्घटना के कारण तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के शव को जबलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसमें रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। जिस जगह तेंदुए का शव मिला है उसके आसपास उत्तरप्रदेश सीमा में सघन जंगल है जिसमें ओर भी तेंदुए हो सकते है।

 

 

तेंदुआ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें