फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: दिग्विजय सिंह के कोविड पॉजिटिव आने के बाद हरकत में आया खुरई का स्वास्थ्य विभाग, लोगों के लिए सैंपल

Wed, 21 Aug 2024 09:36 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुरई का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव के उस परिवार में भी हड़कंप की स्थिति रही, जिसके यहां दिग्विजय सिंह आए थे।
विज्ञापन
लोगों के लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुरई का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव के उस परिवार में भी हड़कंप की स्थिति रही, जिसके यहां दिग्विजय सिंह आए थे। रक्षाबंधन के दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव आए हुए थे। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर परिवार के लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिग्विजय सिंह के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही खुरई स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम का गठन किया, जिसमें डॉ नीतेश दुबे, लैब टेक्नीशियन कपिल ओझा, लैब टेक्नीशियन आकाश रजक, विजय पाल शामिल थे। टीम के सदस्य ग्राम बरोदिया नोनागिर पहुंचे। जहां टीम ने तीनों घरों के 9 लोगों के अलावा वहां ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों के भी कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए और सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है। इसके अलावा उस समय मौके पर मौजूद एसडीएम का भी कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

खुरई बीएमओ डॉ शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोरोना पॉजिटिव की खबर के बाद तत्काल टीम का गठन कर गांव भेजा गया है। परिवार और पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही एसडीएम का भी सैंपल लिया गया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है जांच बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि दिग्विजय सिंह के संपर्क मैं आने से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

covid positive

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें