फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaneradeo Murder Case: BJP नेता के मैरिज गार्डन-दुकानों पर चला बुलडोजर, HC से मिला स्टे आर्डर, रुकी कार्रवाई

Mon, 18 Mar 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

कनेरादेव हत्याकांड को लेकर बीजेपी नेता के मैरिज गार्डन और दुकानों पर बुलडोजर चला। हाईकोर्ट से स्टे आर्डर मिलने के बाद कार्रवाई रोकी गई। वहीं, बचाव में पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव पहुंचे थे।
विज्ञापन
मैरिज गार्डन तोड़ते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में बहुचर्चित कनेरादेव हत्याकांड के आरोपियों और बीजेपी नेता मस्तराम घोषी का राजघाट रोड पर अवैध निर्माण ढहा दिया गया। उसके मैरिज गार्डन और दुकानों पर बुलडोजर चला।सोमवार सुबह पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। लेकिन दोपहर में हाईकोर्ट (जबलपुर बेंच) के स्टे ऑर्डर की वजह से नगर निगम की टीम को एक्शन बीच में रोकना पड़ा। मैरिज गार्डन के बगल से ही भाजपा नेता का चालीसा बिल्डर ग्रुप का ऑफिस भी है। मौके पर पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव और उनके बेटे सुधीर यादव पहुंचे और  प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


कनेरादेव हत्याकांड मामले में सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीम आरोपियों के अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पहुंची। हत्या के आरोपी भाजपा नेता मस्तराम घोषी ने राजघाट रोड पर अवैध रूप से मैरिज गार्डन का निर्माण किया था। साथ ही दुकानें बनाई थी, जिसमें वह अपना चालीसा बिल्डर का ऑफिस संचालित करता था। यह निर्माण अवैध रूप से किया गया था, जिस पर सोमवार को टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण तोड़ा गया।

इलाके में मचा हड़कंप
कार्रवाई होते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी मस्तमराम घोषी द्वारा अवैध रूप से मैरिज गार्डन और दुकानों का निर्माण किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद उक्त अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर तोड़ा जा रहा है।

कनेरादेव हत्याकांड के आरोपियों की अचल संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के मामले में आरोपियों के परिजनों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

विज्ञापन

कनेरादेव हत्याकांड के मामले में आरोपी भाजपा नेता मस्तराम धोषी के मैरिज गार्डन सहित उसकी दुकानों पर नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब स्टे आर्डर के बाद भी नगर निगम प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के बल पर उस पर बुलडोजर चला जमींदोज करने का प्रयास किया। जहां कार्रवाई की जानकारी के बीच पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के दखल के बाद प्रशासन को मौके पर विरोध का सामना करने पर बैकपुट पर आना पड़ा और आधी कार्रवाई के बाद प्रशासन के अधिकारी भाग खड़े हुए।

इस मामले में हुई कार्रवाई पर आरोपी भाजपा नेता के परिजनों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की मांग उठाई है। आसपास के रहवासियों ने भी प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित करार दिया है। हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता के परिजनों ने खुलकर राजनैतिक साजिश के तहत जबरन परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रशासन के दबाब में नियम विरुद्ध कार्रवाई की बात भी कही, जिसको लेकर अब सभी आक्रोशित हैं और इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरने का मन भी बना रहे। बहरहाल, जिस तरह की जल्दबाजी में प्रशासन है उससे उसकी भूमिका संदेह के घेरे में नज़र आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें