सागर के रहली थाना क्षेत्र में एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। लेकिन जोड़ों ने यह कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं चला। जांच जारी है। जानें क्या है पूरा मामाल?
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम चांदपुर के मुठिया में एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक कदम के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं। आत्महत्या की इस घटना ने कई रहस्यमयी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
कमरे का नजारा देख कांप गए ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र और काजल ने अपने ही सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और वे मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। घटना की सूचना तुरंत रहली थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा तैयार किया।
शादी के लिबास में क्यों दी जान? गहराया रहस्य
इस सुसाइड केस में सबसे हैरान करने वाली और रहस्यमयी बात यह सामने आई है कि दोनों पति-पत्नी ने घटना के वक्त विवाह के वस्त्र (शादी का जोड़ा) धारण कर रखे थे। तीन साल पहले परिणय सूत्र में बंधे इस जोड़े ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया और सुसाइड के लिए शादी के कपड़ों को क्यों चुना, यह इलाके में
जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले को लेकर रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी।