सेन समाज द्वारा निकाली गई भव्य जलयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खिमलासा में सेन समाज के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे 151 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ व राम कथा के पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। खिमलासा के खाई वाले बब्बा से कलश लेकर महिलाएं नंदवानी मंदिर पहुंची, जहां से महिलाओं ने जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं और बालिकाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है तो वहीं लोगों द्वारा पुष्प की वर्षा भी की जा रही थी। कल शनिवार से अंकुश महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा।
यह होंगे धार्मिक आयोजन
खिमलासा में सेन समाज द्वारा आयोजित 151 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में 29 मार्च को प्रायश्चित, दशस्नान, पंचाग पूजन, जलयात्रा निकाली गई वही 30 मार्च को मंडप प्रवेश, मंडप रचना, पूजन प्रारंभ होगा। 31 मार्च को अग्निमंथन, हवन प्रारंभ किया जाएगा। 5 अप्रैल को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण, भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।