फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: हाइवे पर बने होटल में युवती से हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

Mon, 03 Feb 2025 08:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में हाइवे पर स्थित होटल में एक युवती से दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया है।
विज्ञापन
होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-44 पर बनी ख्याति होटल में बीते दिनों एक युवती से दुष्कर्म किया गया। इस आशय की शिकायत युवती ने सिविल लाइन थाने में की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने बताया कि शासकीय कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले एक युवक पर कॉलेज के दस्तावेजों से युवती की जानकारी लेकर उसे जबरदस्ती मिलने बुलाने और डरा धमकाकर ख्याति होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की गई है। इतना ही नहीं युवक ने होटल संचालक की मदद से युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर लगभग एक साल तक उसके साथ दुष्कृत्य भी किया। परेशान होने पर युवती ने अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने जाकर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। होटल संचालक की इस मामले में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें