फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: सागर में आयशर वाहन ट्रक एवं कंटेनर की हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 11 May 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Accident News: सागर में सड़क हादसे के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। पहला मामला ग्राम सेमराखेरी का है, जहां आयशर वाहन ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। वहीं दूसरा मामला सानोधा थाना क्षेत्र का है, जहां डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। 
 
विज्ञापन
सागर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे 44 ग्राम सेमराखेरी के पास शनिवार दोपहर आयशर वाहन ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में चालक भूपेंद्र कठोरिया निवासी सिरसागंज जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर ट्रक चालक ट्रक के केबल में फंस गया, जिसे लोगों की मदद से निकाला गया और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस द्वारा देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर देवरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराकर जांच की जा रही है।

अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर

वहीं, सागर के सानोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर दमोह सड़क मार्ग पर एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर सागर से दमोह की ओर जा रहा था, जैसे ही टैंकर पलटने की जानकारी लोगों को लगी तो टैंकर से डीजल लूटने वालों की भीड़ लग गई। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने आसपास के ग्रामीणों ने डीजल की जमकर लूट मार की। असल में सागर के सनोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चना टोरिया टोल टैक्स के समीप शनिवार दोपहर वहां से गुजर रहा एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही वहां मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों ने डीजल की लूटमार मचा दी। कोई प्लास्टिक के डिब्बो में तो कोई ड्रम में डीजल भरते नजर आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें