फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कचरा फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Wed, 11 Feb 2026 07:46 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के धर्माश्री क्षेत्र में कचरा और नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों की मारपीट में 60 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया। पुलिस ने चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की। आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। 
विज्ञापन
सागर में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्माश्री इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कचरा फेंकने और नाली की सफाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, धर्माश्री रोड निवासी पुरुषोत्तम यादव (60) का मंगलवार रात अपने पड़ोसी नरेंद्र और सुरेंद्र यादव के परिवार से विवाद हुआ था। विवाद की जड़ घर के सामने कचरा फेंकना और नाली का पानी था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से पुरुषोत्तम पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-नाम पुकारकर दरवाजा खुलवाया फिर मार दी गोली, पसलियों को चीरती हुई पेट में जा धंसी
विज्ञापन


परिजनों का फूटा गुस्सा, तिराहे पर लगाया जाम
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, गुस्साए लोग धर्माश्री तिराहे पर एकत्र हो गए। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों को समझाइश और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवा दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पड़ोसियों के बीच विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें घायल बुजुर्ग की मौत हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। 

मौके पर मौजूद पुलिस

 

मौके पर मौजूद पुलिस

 

इनकी हुई हत्या 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें