मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुंदेलखंड में किसानों को 4 गुना मुआवजा, 5 रुपये बिजली कनेक्शन, केन-बेतवा परियोजना से सिंचाई, गेहूं 2700 रुपये खरीदी और कड़ान परियोजना के लिए 240 करोड़ स्वीकृति जैसी कई घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड की धरा से प्रदेश के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। सागर जिले के नरयावाली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य में किसी भी परियोजना के लिए किसानों की अधिग्रहित जमीन पर बाजार गाइडलाइन का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा।
सिंचाई और बिजली पर बड़ा फैसला
बिना भूमि अधिग्रहण के दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर
समारोह में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए बताया कि दिल्ली-नागपुर कॉरिडोर के लिए लगभग 600 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमें किसानों की एक इंच भूमि भी प्रभावित नहीं हुई, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में संतोष का वातावरण है। कड़ान परियोजना पूरी होने पर करीब 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी।
गेहूं खरीदी पर सरकार का संकल्प
किसानों की चिंताओं को दूर करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी वैश्विक कारणों से आए बारदाने के संकट को जल्द सुलझाया जाएगा। प्रदेश में बंपर पैदावार को देखते हुए केंद्र से खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों का दाना-दाना सरकार खरीदेगी।
दिग्गजों की रही मौजूदगी