फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में भीषण हादसे में तीन की मौत; मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, सामने से आ रही बोलेरो बनी काल

Sun, 30 Nov 2025 08:46 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के ढाना चौकी क्षेत्र में पटनेश्वर मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मृतक रहली और पथरिया के निवासी थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
सागर में हादसे में तीनों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में ढाना चौकी क्षेत्र के पटनेश्वर मंदिर के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो वाहन ने तेज रफ्तार में सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों मृतक सागर शहर के साबू लाल मार्केट इलाके से मजदूरी का काम कर रहली वापस लौट रहे थे। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर रहली की ओर बढ़ रहे थे, तभी बोलेरो (एमपी 15 सीए 8033) ने अनियंत्रित होकर उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें- बैरसिया में दो कारों की भीषण भिड़ंत, शादी से लौट रहे चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रहली क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें दीना अहिरवार (45) निवासी हर्रा-सहूआ, किशन अहिरवार (50) वार्ड 05 रहली, और मथुरा (56) निवासी पथरिया, दमोह शामिल हैं। तीनों मजदूरी का कार्य करते थे और प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम भी अपने घरों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


ढाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज सागर भेजा। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें