सागर जिले के बंडा विधानसभा एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बीचो बीच बने गिदवानी वीट में बनाया गया तालाब अपने निर्माण के डेढ़ साल के अंदर ही बह गया। यह मामला भी तब सामने आ सका, जब तालाब का निरीक्षण करने बंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र लोधी यहां पहुंचे। बंडा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने मौके पर जाकर देखा तो पानी रोकने के लिए बनाया गए तालाब के बीच का हिस्सा वेस्ट बेयर बह गया था। इसको लेकर विधायक वीरेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई और कार्रवाई कराने की बात कही है।
दरअसल, यह तालाब उत्तर वन मंडल के गिदवानी वीट के जंगल में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। वन विभाग के द्वारा मई 2023 में निर्माण कार्य कराया था, जो दूसरी बारिस में ही बह गया। इस तालाब को बने लगभग 1.5 वर्ष ही हुआ है। चूंकि तालाब वन क्षेत्र के अंदर था, इसीलिए कोई जन क्षति नहीं हुई।
एमएलए ने जताई नाराजगी
विधायक वीरेन्द्र सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए सबंधित बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने एवं लापरवाही करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, सरकार की राशि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। वहीं, मामले में वन विभाग के अधिकारी तालाब निर्माण कार्य में हुई लापरवाही को छिपाते दिखे इस मामले में रेंज अधिकारी शुभम जैन ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि के चलते तालाब का वेस्ट वियर बह गया है, जिसे पुनः बनवाया जाएगा।
निरीक्षण करते विधायक