फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 25 Feb 2025 05:47 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के शाहपुर में खड़े ट्राला से मोटरसाइकिल टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्राला बिना बैक लाइट और रेडियम के था। सड़क निर्माण कार्य और अवरुद्ध रास्ते के कारण हादसा हुआ। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के शाहपुर चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्राला से मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब शाहपुर कस्बे के निवासी दो युवक अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। सड़क किनारे खड़ा ट्राला बिना बैक लाइट और रेडियम के था, जिससे अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल ट्राला के पिछले हिस्से में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मंगलवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सड़क के दूसरी ओर से निकलने का रास्ता नहीं था क्योंकि वहां जियो फाइबर द्वारा नगर पालिका की लाइन डालने के लिए नाली नुमा खुदाई की गई थी। मिट्टी रोड पर फैली थी और आगे गड्ढे में सुधार कार्य चल रहा था। साथ ही, घटनास्थल पर नगर पालिका की पाइपलाइन का काम भी हो रहा था, जिससे मार्ग अवरुद्ध था।

दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने शाहपुर चौकी में ज्ञापन देकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि लापरवाही से खड़े ट्राला और अधूरे सड़क निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

सड़क दुर्घटना

 

सड़क दुर्घटना

 

सड़क दुर्घटना

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें