फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में एलपीजी का संकट: घंटों लाइन में खड़े ऑटो चालक हो रहे परेशान, पंप सील होने के बाद बढ़ी किल्लत; दावे फेल

Mon, 30 Mar 2026 09:34 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में एलपीजी गैस की कमी से ऑटो चालकों को भारी परेशानी हो रही है। एक गैस पंप सील होने के बाद अन्य पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
ऑटो चालकों की बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में इन दिनों ऑटो रिक्शा चालकों के सामने एलपीजी (LPG) गैस की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। तिली तिराहा (तिगड्डा) स्थित आगम एलपीजी गैस पंप पर सुबह से ही ऑटो की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति यह है कि चालकों को भीषण गर्मी में कई-कई घंटों तक लाइन में खड़े रहकर गैस भरवानी पड़ रही है।

दावों और हकीकत में अंतर
ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने प्रशासन के दावों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन एक ओर गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। कई ड्राइवर घंटों इंतजार के बाद भी बिना गैस भरवाए लौटने को मजबूर हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: कर्ज से टूटा फल विक्रेता: पत्नी-बेटियों को कमरे में बंद कर खुद दी जान, पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाया परिवार

प्रशासनिक कार्रवाई से बढ़ी समस्या
जानकारी के अनुसार, राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित एक एलपीजी गैस पंप पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर पंप को सील कर दिया गया। एक प्रमुख पंप बंद होने से अन्य पंपों पर दबाव बढ़ गया, जिससे गैस की किल्लत और गहरा गई।

कलेक्टर से समाधान की मांग
ऑटो यूनियन ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। यूनियन का कहना है कि गैस की कमी दूर नहीं हुई तो ऑटो चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस दौरान सुंदर यादव, राजेश शुक्ला, मोनू खान, पवन खटीक सहित कई चालक मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें