सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटौरिया इलाके में स्थित साबुन फैक्ट्री में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवउठनी एकादशी के दिन भी काम पर पहुंचे दो मजदूर मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत ही दोनों मजदूरों को मकरोनिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सिदगुवां गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम आठिया उर्फ मुलायम आठिया की मौत हो गई, जबकि गिरवर के निवासी रफीक खान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
त्योहार के दिन हुई इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों के हादसे के बाद, फैक्ट्री प्रबंधन ने घायलों को गुपचुप तरीके से अस्पताल पहुंचाया और मीडिया को फैक्ट्री में प्रवेश से रोक दिया। फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में मजदूर कैसे आए, यह सवाल अभी अनुत्तरित है और पूरे मामले की जांच जारी है।
इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
सागर हादसा
सागर हादसा
सागर हादसा