फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: घर के बाथरूम में घुसा 7 फीट का मगरमच्छ, गांव में मची अफरा-तफरी; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Wed, 11 Mar 2026 09:11 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के देवरीकलां के महाराजपुर गांव में एक घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
मगर को ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरीकलां के महाराजपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। विशालकाय मगरमच्छ को देखते ही घर के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया।

बाथरूम में आहट हुई तो उड़ गए होश
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी अजय रैकवार का घर तालाब के किनारे स्थित है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घर का एक सदस्य बाथरूम की ओर गया तो अंदर मगरमच्छ को देखकर उसकी चीख निकल गई। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

नौरादेही रेंज की टीम ने किया रेस्क्यू
मामले की सूचना तुरंत रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की नौरादेही रेंज को दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर सुरेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मैहर NH-30 पर बड़ा हादसा टला: चिंगारी से धधकी बस, मिनटों में जलकर हुई खाक; यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
वन विभाग के अनुसार पकड़े गए मगरमच्छ को पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर नदी में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद महाराजपुर और आसपास के पनारी गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि तालाब के पास रहने वाले लोगों में अभी भी डर बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और जलाशयों के पास अकेले न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें