फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नाले में नहाते समय पानी में डूबी तीन बच्चियां, दो को मशक्कत के बाद बचाया, एक की मौत

Wed, 25 Sep 2024 09:10 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
पानी मैं डूबी बच्चियां
विज्ञापन
सागर जिले के भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करोंदा गांव में महालक्ष्मी के पर्व पर अपने परिजनों के साथ नहाने गईं तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं, जिनमें एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करोंदा गांव की महिलाएं अपने बच्चों के साथ महालक्ष्मी के पर्व पर गांव के पास ही निकले एक नाले में नहाने के लिए गई हुई थीं। महिलाओं के नहाने के बाद वे वापस अपने घर पर आ गईं, लेकिन बच्चियां नाले में नहाती रहीं। नहाने के दौरान दीक्षा पिता राजन आदिवासी (12), रश्मि पिता राजन आदिवासी (14) व मौसम पिता नरवर आदिवासी (14) वहां अन्य बच्चों के साथ नहाते समय गहरे पानी में चली गईं। जिनके चिल्लाने पर वहीं पास में मौजूद गांव के एक व्यक्ति ने पानी में कूदकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दीक्षा की जान जा चुकी थीं। वहीं, रश्मि व मौसम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बच्चियों के बयान लिए। मृतका गांव के सरकारी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती थी।

पानी मैं डूबी बच्चियां

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें