फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे

Fri, 18 Mar 2022 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में दो परिवारों में होली की खुशियों मातम में बदल गईं। इन परिवार के दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों होली खेलने के बाद नहाने के लिए तालाब पर गए थे।
 
विज्ञापन
drowning in pond - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब में उतरे दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। पुलिस अब दोस्तों के बयान ले रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मछरयाई का है। 20 वर्षीय राज कोरी और 24 वर्ष के विशाल कोरी दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद मोतीनगर थाना क्षेत्र के बदोना तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से राज और विशाल डूब गए। युवकों को तैरना नहीं आता था। साथियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवकों के परिजन व अन्य लोग भी तालाब पर पहुंच गए। आनन-फानन में तालाब से दोनों युवकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्हें ढूंढ तो लिया पर बचा नहीं सके। पानी से दोनों के शव निकले। पुलिस टीम ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के अन्य साथियों के बयान लिए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें