सागर नेशनल हाइवे-44 पर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। सागर के देवरी में खत्री ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी इलाज के लाया गया है।
सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर के तिलकगंज के रहने वाले संतोष चढ़ार के साथ प्रियंका चढ़ार और उसकी बहन पद्मा चढ़ार बाइक पर सवार होकर सागर से बरमान नर्मदा पूजन करने के लिए जा रही थी। देवरी के पास हाइवे पर खत्री ढाबा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में संतोष बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और प्रियंका व पद्मा सड़क के बीच गिरी, जिससे ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
घटना में प्रियंका और पद्मा की गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं, मामले में पुलिस मर्ग कायम की।