फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागौन की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा गया पिकअप वाहन, 17 नग सागौन के लट्ठे जब्त, आरोपी फरार

Tue, 25 Jul 2023 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाले गौरझामर रेंज में वनों की अवैध कटाई की जा रही है। गौरझामर वन विभाग ने एक पिकअप वाहन से सागौन जब्त की है।
विज्ञापन
सागौन की लकड़ी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में गौरझामर वन विभाग के अधिकारियों को गस्ती के दौरान पिकअप वाहन से अवैध सागौन की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहन में वाहन करीब 17 गीले सागौन के लट्ठे पाए गए, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


गौरझामर रेंजर दीपांकर सिंह ने बताया कि गस्ती के दौरान एक पिकअप वाहन नेशनल 44 पर गोपालपुरा के पास मिला था। पीछा करते हुए वाहन को पकड़ा लिया। वाहन में सवार दो लोग फरार हो गए। वाहन को पकड़कर रेंज ऑफिस लाया गया, कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग लगातार कर रहा सागौन तस्करों पर कार्रवाई
गौरझामर वन विभाग के अंतर्गत आने वाली 22 वीटो में सागौन तस्करी करने वालों पर वन अमला कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों गौरझामर रेंजर ने एक स्कॉर्पियो, एक ट्रक और अगल-अगल स्थानों से आठ मोटरसाइकिल, सागौन की लकड़ी की तस्करी करते हुए पकड़ी थी। वहीं, गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर सागौन से भरा एक वाहन भी जब्त किया है। उसके बाद भी लगातार सागौन तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें