फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: 12 साल के बच्चे को लगी गोली, सीने से आरपार निकली

Wed, 23 Feb 2022 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में एक 12 साल के बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली बच्चे के सीने से आरपार हो गई, हादसे के बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सागर में 12 साल के बच्चे को लगी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में एक बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरिया जाट की है। बताया जा रहा है कि पथरिया जाट स्थित हॉर्स राइडिंग के पास 12 वर्षीय रीतेश रजक अपने छोटे भाई के साथ खेत में बेर खा रहा था। तभी अचानक रीतेश के बायीं तरफ खून बहने लगा। जिसे देखकर बच्चों ने शोर मचाया। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली आरपार निकल जाने से बच्चे की जान बच गई। यदि गोली अंदर रहती तो स्थिति खराब हो सकती थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही सेना का फायरिंग रेंज एरिया भी है। बच्चे के पिता उत्तम रजक ने बताया कि फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस हो रही थी तभी अचानक बच्चे को गोली लग गई, बच्चे को गोली लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें