फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की गर्मी और उमस ने ले ली जवान की जान, 48 घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव

Fri, 29 Jun 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बटोही के जंगल में लापता हुए एसएएफ के जवान का शव पुलिस को 48 घंटे बाद आखिरकार मिल ही गया। सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी पुलिस की टीम को रविवार को जवान का शव बरामद हुआ। हालांकि अधेरा होने का कारण शव को अभी जंगल से निकाला नहीं जा सका है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस के करीब ढाई सौ जवान तैनात किए गए थे। शव को निकालने के लिए जंगल विभाग के फारेस्ट गार्डों की मदद ली जा रही है। रीवा आईजी ने मीडिया को बताया कि जवान की मौत किस परिस्थिति में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

गर्मी और उमस की वजह से जवान हो गए थे बेहोश 
एसएएफ के 14वीं बटालियन के 12 जवान बगदरा घाटी के जंगल में डाकुओं की खोच में निकले थे। दोपहर में गर्मी और उमस की वजह से जवानों को प्यास लगी। जवानों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनमें से कुछ तो चलने के काबिल भी नहीं रहे थे। कुछ जवानों ने हिम्मत करके कैम्प जाकर पानी लाने की कोशिश की भी लेकिन तब तक तीन जवान लापता हो चुके थे। हालांकि एसएएफ के सर्च ऑपरेशन में दो जवान तो बेहोशी की हालत में मिल गए लेकिन एक जवान सचिन्द्र शर्मा का लापता हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें