फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, कहा- विपक्ष कर रहा है मारक शक्ति का प्रयोग

Mon, 26 Aug 2019 04:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए भोपाल में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के निधन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है।

विज्ञापन

 
साध्वी ने कहा, 'एक बार एक महाराज जी ने मुझसे कहा था कि हमारा खराब समय चल रहा है और विपक्ष कुछ कर रहा है। वह भाजपा के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है। मैं उनकी कही बात को बाद में भूल गई थी लेकिन अब जब मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को एक के बाद एक जाते हुए देख रही हूं तो मुझे महाराज जी की बात सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि क्या वह सही थे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपा नेताओं ने साध्वी के बयान से किनारा कर लिया है। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और राष्ट्रीय महासचिव ने साध्वी के इस बयान पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने सांसद के इस बयान पर नाराजगी जताई है। साध्वी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं सांसद

प्रज्ञा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत योजना से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा था कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उन्होंने कहा था कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिलकुल नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम ईमानदारी के साथ करेंगे।

देशभक्त थे नाथूराम गोडसे

लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें