फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में 11 KV बिजली टावर गिरा: ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक, एक अन्य घायल, संजय गांधी अस्पताल से नागपुर रेफर

Sat, 12 Apr 2025 06:03 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले में 11 केवी बिजली का टावर गिर गया। ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। चालक को संजय गांधी अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के नईगढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम करही में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक करते समय एक 11 केवी बिजली का टावर गिर गया। टावर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक मोहित पटेल (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका भाई रोहन पटेल भी घायल हो गया। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करते वक्त बिजली के टावर का खंभा ट्रॉली में फंस गया और अचानक चालक सीट पर जा गिरा, जिससे मोहित पटेल को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यह भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मोहित की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा के लिए रेफर कर दिया। वहीं, शनिवार की दोपहर तीन बजे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा से नागपुर के एक उच्च स्तरीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जबलपुर के पचमठा मंदिर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 56 तरह के भव्य भोज

हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई है। यदि समय रहते खंभों की स्थिति का परीक्षण किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों के परिवार की मदद की मांग की जा रही है। मोहित पटेल के परिजन और ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें